Ranchi News: घर से सोने का कड़ा लेकर चोर हुआ फरार, केस
रांची, अगस्त 4 -- Ranchi News: रांची। रांची के अशोक नगर के रहने वाले सुमित कुमार के घर से सोने का कड़ा लेकर चोर फरार हो गया है। इस संबंध में सुमित कुमार ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। सुमित ने पुलिस को बताया कि 30 जुलाई की रात नौ बजे बेडरूम में सोने का कड़ा रखा था। अगले दिन 31 जुलाई को काफी खोजबीन किया, लेकिन कड़ा उन्हें नहीं मिला। जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.