Ranchi News: घर में घुसकर तोड़फोड़ कर किया कब्जा
रांची, जुलाई 16 -- Ranchi News: रांची। हरमू दीनदयान नगर की रहने वाली कीर्ति प्रभा ने आरोप लगाया है कि उनके घर में घुसकर बदमाशों ने ताला तोड़कर तोड़फोड़ की है। कीर्ति प्रभा ने रीत कुमारी और उनके पुत्र अनवध प्रबुद्धम समेत अन्य के विरुद्ध अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। कीर्ति प्रभा ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली गई हुई थी। इसी दौरान 14 जुलाई को आरोपियों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया। उनका सामान भी तोड़फोड़ कर कमरे पर कब्जा कर लिया। जब वह कमरे में घुसने का प्रयास की तो आरोपियों ने उन्हें प्रवेश करने नहीं दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.