रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मेरियाटांड़ में घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने के आरोप में रातू थाना में तीन नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित विकास चौधरी के परिवार की ओर से सोनी देवी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में छोटू सिंह, रितेश सोनी, बाबा यादव समेत तीन अज्ञात लोगों पर मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे दरवाजा तोड़कर घर में घुसने और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार, विकास चौधरी ने छोटू सिंह को घर के सामने पेशाब करने से मना किया था, जिसके बाद विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपियों ने विकास कुमार चौधरी, रितु कुमार चौधरी, शिवशंकर चौधरी, सोनी देवी, रितु कुमारी और अरिंदम चौधरी के साथ मारपीट की। आरोपियों पर गोली मारने की धमकी देने और...