Ranchi News: घर के बाहर खड़ी कार चोरी,केस
रांची, जुलाई 23 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा थाना क्षेत्र के मासू गांव (मिलन चौक) स्थित घर के बाहर खड़ी एक कार चोरी हो गई। इस संबंध में पीड़ित अजीत महतो ने अनगड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कार उनके बड़े भाई शंकर महतो के नाम से पंजीकृत है, जिसका उपयोग वे करते हैं। सोमवार रात रोज की तरह कार घर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे उठने पर कार वहां नहीं मिली। अजीत महतो ने बताया कि काफी खोजबीन और आसपास के लोगों तथा परिजनों से पूछताछ के बावजूद कार का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज कर पुलिस से कार बरामद करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस मामला दर्ज कर कार की तलाश और जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.