रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के बाली बागीचा निवासी कीर्ति प्रभा के घर परिसर से वाहन गायब होने के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कीर्ति प्रभा ने दर्ज प्राथमिकी में अनवध प्रबुद्धम, सुमया मिश्रा, रीतेश प्रजापति, अभिषेक, दीपू, रितविक, अविनाश, विक्की, धीरेंद्र कुमार, रीतू कुमारी और अरुणिमा को आरोपी बनाया है। इस मामले में अरगोड़ा पुलिस ने धीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। वहीं, दस आरोपी फरार हैं। कीर्ति प्रभा ने पुलिस को बताया कि उनकी कार घर के परिसर में खड़ी थी, जो बाद में अपने स्थान से गायब मिली। उन्होंने आशंका जताई कि वाहन चोरी कर लिया गया है। आरोप है कि वाहन का पूर्व में उनकी अनुमति के बिना कुछ लोगों द्वारा उपयोग किया जा रहा था। उन्होंने घर में रखे आभूषण...