Ranchi News: घने जंगल और बरसाती नाले पार कर शिक्षा की अलख जगा रहे अभय
रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: रांची। शिक्षक केवल कक्षा में पढ़ाने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की राह भी बनाता है। लातेहार जिले के महुआडांड प्रखंड स्थित प्राथमिक राजकीय विद्यालय, डांडुलपुर के शिक्षक अभय कुलचंद इस जिम्मेदारी की एक अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं। वे हर दिन करीब 80 किलोमीटर दुर्गम सफर तय कर बच्चों को शिक्षित करने स्कूल पहुंचते हैं। अभय प्रतिदिन सुबह घने जंगलों, नदी और बरसाती नालों को पार करते हुए प्रखंड मुख्यालय से 40 किलोमीटर एक तरफ की यात्रा तय कर विद्यालय पहुंचते हैं। डांडुलपुर के इस स्कूल में वर्तमान में करीब 40 बच्चे नामांकित हैं। पूर्व में बुनियादी सुविधाओं और शिक्षकों की कमी के कारण यह विद्यालय बंद हो गया था, जिसे लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व अभय की प्रतिनियुक्ति के बाद दोबारा शुरू कराया गया। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.