रांची, अगस्त 21 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। लापुंग के प्रसिद्ध घघारी धाम मंदिर से रविवार को बेड़ो के ऐतिहासिक महादानी बाबा मंदिर तक भव्य जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा प्रखंड के शिवचर्चा ग्रुप कटहल टोली एवं पुरियो कटहल टोली के ग्रामीणों के नेतृत्व में आयोजित होगी। यात्रा में शिवभक्त घघारी नदी से पवित्र जल लेकर पैदल महादानी बाबा मंदिर पहुंचेंगे और बाबा का जलाभिषेक करेंगे। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि रविवार सुबह पांच बजे ग्रामीण और महिलाएं घघारी धाम में एकत्रित होंगे। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ भजन-कीर्तन करते हुए पदयात्रा शुरू की जाएगी। श्रद्धालु पैदल चलकर बेड़ो स्थित महादानी बाबा मंदिर पहुंचेंगे। यात्रा के समापन पर महादानी मंदिर परिसर में महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी ग्रामवासियों से यात्रा में शामिल ...