रांची, सितम्बर 19 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, मोरहाबादी रांची के रूरल डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट विषय के एमए और एमएससी के विद्यार्थियों ने दुबलाबेड़ा गांव में पांच दिवसीय फील्ड विजिट किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पार्टिसिपेटरी रूरल अप्रैजल की विभिन्न पद्धतियों और साधनों का प्रयोग कर ग्रामीण जीवन, स्थानीय संसाधनों, समस्याओं और विकास की संभावनाओं को समझने का प्रयास किया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से संवाद कर स्वच्छता, शिक्षा, पलायन, रोजगार और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। ग्रामीण समस्याओं की पहचान के साथ उनके स्थानीय समाधानों पर भी विचार-विमर्श किया गया। गांव के समीप स्थित नदी तट को इको-टूरिज्म के रूप में विकसित करने की संभावना पर चर्चा हुई। बालिकाओं की शिक्षा में...