Ranchi News: ग्रामीणों ने श्रमदान से की सड़क की मरम्मत
रांची, जुलाई 12 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। नवाटांड़ ईदगाह मोड़ से मस्जिद तक जाने वाली करीब 1500 फीट लंबी सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को खुद पहल करते हुए श्रमदान कर सड़क की मरम्मत की। लंबे समय से जर्जर पड़ी इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़े पत्थरों के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की समस्या बढ़ जाती थी। इससे पैदल चलने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती थी। सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं होने पर ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से इसे ठीक करने का निर्णय लिया।रविवार को ग्रामीणों ने मिलकर सड़क पर करीब 54 ट्रैक्टर मोरम डाला। इसके ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.