Ranchi News: ग्रामीणों को लो वोल्टेज की समस्या से मिली निजात
रांची, सितम्बर 14 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के महेशपुर में लो वोल्टेज की समस्या का समाधान कर लिया गया है। सोमवार को खिजरी विधायक राजेश कच्छप की अनुशंसा पर ग्रामीणों को 200 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया। ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन विधायक छोटेलाल महतो, संजय नायक, आशीष मुंडा, मंडल अध्यक्ष रेजाक अंसारी, जिला महासचिव साकिर अंसारी, महासचिव अनिता देवी, शमीम खान और शाहनाज खातून ने संयुक्त रूप से किया। बताया गया कि पूर्व में ग्रामीणों के लिए 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा था। उस पर अत्यधिक भार होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गई थी। नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों को समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.