रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से बुधवार को अड़की प्रखंड के बीरबांकी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 'स्वास्थ्य आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के निर्देश पर आयोजित शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सा परामर्श, उपचार और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। इस दौरान दंत एवं नेत्र चिकित्सा के साथ विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई। इसके अलावा टीक...