रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के आरीद गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को बीडीओ धीरज कुमार को ज्ञापन सौंपकर आरीद मौजा में क्रशर और माइनिंग के लिए ग्रामसभा गलत तरीके से कराने का आरोप लगाया और जांच की मांग की। उपेंद्र महतो और पंचम महतो के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर सार्वजनिक रूप से ग्रामसभा आयोजित करने और आरीद मौजा में क्रशर प्लांट के लिए प्रखंड से अनापत्ति नहीं देने की मांग की। ग्रामीणों ने ग्रामसभा की प्रक्रिया की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...