रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो सरना समिति के अध्यक्ष और समाजसेवी सुका उरांव ने कहा कि बेड़ो मौजा की चारों टोलियों के ग्रामीणों ने बुधवार को ग्रामसभा आयोजित कर पिछले डेढ़ वर्षों से चले आ रहे सरना स्थल और महादानी मैदान के विवाद का समाधान कर लिया है। ग्रामसभा में आदिवासी और गैर आदिवासी सहित सभी जाति-धर्म के लोगों ने जनहित में मिलकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। सुका उरांव ने स्पष्ट किया कि यह उनकी व्यक्तिगत ग्रामसभा नहीं, बल्कि पूरे बेड़ो के ग्रामीणों की सामूहिक ग्रामसभा थी। इसमें सभी समुदायों के लोगों की सहमति और विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा सर्वोपरि है और सभी के विचारों व सुझावों को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है। यह पूरे गांव का सामूहिक निर्णय है। सुका उरांव ने कहा कि बेड़ो के ...