रांची, सितम्बर 11 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। गोस्सनर कॉलेज में चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से शुक्रवार को नए स्टाफ सेक्रेटरी व शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव हुआ। स्टाफ सेक्रेटरी के लिए कुड़ुख विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ हेमंत कुमार टोप्पो चुने गए व शिक्षक प्रतिनिधि बीबीए विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रो विनय कुमार हंसदा चुने गए। दोनों निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्राचार्य प्रो एलानी पूर्ति ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इनका कार्यकाल 2 वर्षों का होगा और ये कॉलेज के विकास के लिए कार्य करेंगे। पूर्व शिक्षक प्रतिनिधि प्रो अमरदीप टेक्नो व पूर्व स्टाफ सेक्रेटरी डॉ प्रदीप गुप्ता ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को कार्यभार सौंपा। दोनों नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने सभी शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी मि...