रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। गैर स्मार्ट मीटर धारक उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं मिल रहा है। ऐसे उपभोक्ता इंतजार में हैं कि उनके घर तक ऊर्जा मित्र पहुंचकर बिल देगा। लेकिन, वे सजग हो जाएं। क्योंकि, उनका बकाया बिजली बिल बढ़ता जा रहा है। बड़ा बकाया होने पर उनकी बिजली उनके पास के पोल खंभा से काट दी जाएगी। साथ ही उनके बकाया पर ब्याज माफी योजना का भी लाभ नहीं मिलेगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को खुद प्रयास करना होगा। उन्हें अपने संबंधित विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को नाम, कंज्यूमर नंबर, मीटर की फोटो खींचकर भेजना होगा। इसके बाद उन्हें सामान्य मीटर रीडिंग के आधार पर बकाया बिजली बिल की राशि बता दी जाएगी। यदि उपभोक्ताओं के द्वारा कार्यपालक विद्युत अभियंता के पास सूचनाएं व्हाट्सऐप में भेजने के उपरांत भी बकाया बिजली बिल की...