रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई से ज्यादा शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य कराए जा रहे हैं। वर्तमान में एसआईआर प्रक्रिया के कारण पठन-पाठन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे 'प्रोजेक्ट रेल' और अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल तक जारी नहीं हो सका है। स्कूल प्रमुखों को नामाकंन, सूचना, वेतन, कैश बुक, स्मार्ट क्लास सहित दर्जनों पंजियों का रखरखाव और वित्तीय लेखा-जोखा संभालना पड़ रहा है। लापरवाही पर वेतन रोकने और निलंबन की चेतावनी दी जा रही है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा ही बुनियाद है। अगर शिक्षक लगातार गैर-शैक्षणिक कार्यों में उलझे रहेंगे, तो सिलेबस समय पर कैसे पूरा होगा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का पैमाना कैसे तय होगा।

हिंदी ...