रांची, सितम्बर 24 -- Ranchi News: रांची। टाटीसिलवे स्थित गेल सीएनजी स्टेशन में हथियार के बल पर लूटपाट और डकैती के आरोपी शाहबाज सलमान खान की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने मामले की गंभीरता, पीड़ित के बयानों और आरोपियों के लंबे आपराधिक इतिहास को आधार बनाते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया। उस पर सीएनजी स्टेशन में घुसकर पिस्तौल व चाकू के बल पर कर्मचारियों को धमकाकर 12,000 रुपये नकद, मोबाइल और टूल बॉक्स लूटने का आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...