रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। गेतलसूद डैम के इंटेक नहर का रोप टूट जाने से शुक्रवार से सिकिदिरी जल विद्युत परियोजना में विद्युत उत्पादन ठप है। तीन गेट में से दो के रोप पहले से टूटे हुए थे। ऐसे में मात्र एक गेट से सिकिदिरी परियोजना के लिए नहर में पानी छोड़ा जा रहा था।

गेटों की स्थितिशुक्रवार को तीसरे गेट का रोप भी टूट गया, जिससे अब तीनों गेट काम करना बंद कर चुके हैं। लगातार बारिश के बाद डैम का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था। इसके बाद रेडियल गेट खोलकर अतिरिक्त पानी बहाया गया। ऐसी स्थिति में पानी का उपयोग कर लाखों रुपये की बिजली का उत्पादन किया जा सकता था, लेकिन गेट खराब होने से सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ है।

विभाग की कारवाईवर्तमान में डैम का जलस्तर अधिक होने के कारण सिकिदिरी से लगातार बिजली उत्पादन किया जा ...