रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। गेतलसूद डैम में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण मंगलवार शाम चार बजे तीन रेडियल गेट खोलकर पानी बहाया गया। शाम में रेडियल गेट नंबर दो, तीन और चार को छह-छह इंच खोला गया। डैम का जलस्तर वर्तमान में 33.80 फीट है। पिछले वर्ष 19 जून को गेतलसूद डैम के तीन रेडियल गेट खोले गए थे। पिछले वर्ष बिजली उत्पादन बंद होने के कारण डैम लबालब भरा हुआ था। इसलिए पहली बारिश में ही डैम के रेडियल गेट खोलने पड़े थे। इसके अलावा स्लूइस गेट भी दो माह से अधिक समय तक खुले रहे थे। सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता विवेक कुल्लू ने बताया कि गेतलसूद डैम में पानी की आवक की लगातार निगरानी की जा रही है। यह भी पढ़ें- रामगंगा में बढ़ा जल, पास के खेतों पर 'दस्तक' मंगलवार सुबह नौ बजे दोनों स्लूइस गेट खोले गए। वर्तमान में बिजली उत्पादन के ल...