Ranchi News: गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का किया सम्मान
रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: राहे, प्रतिनिधि। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राहे भाजपा मंडल की ओर से बुधवार को गुरुजनों को सम्मानित किया गया। राम-जानकी मंदिर कुबाडीह-मांझीडीह परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज का मार्गदर्शक बताया। इस दौरान गुरु रवि ठाकुर को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु ही व्यक्ति को सही दिशा दिखाकर उसके जीवन को संस्कार और ज्ञान से समृद्ध करते हैं। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मेघनाथ महतो, महामंत्री ज्ञान चंद्र महतो, राजू महतो और रामधन महतो मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: 15 दिवसीय सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सभी ने गुरुजनों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.