रांची, जुलाई 25 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के वृक्ष गंगा अभियान के तहत गायत्री परिवार खूंटी शाखा ने शनिवार को शहर के मेला टांड़ स्थित खाली भूमि पर करीब 100 फलदार एवं इमारती पौधे लगाए। शाखा के मुख्य ट्रस्टी बालमुकुंद कश्यप ने बताया कि गायत्री परिवार प्रत्येक वर्ष वर्षा ऋतु में बड़े पैमाने पर पौधारोपण करता है। उन्होंने कहा कि संस्था पौधे लगाने के साथ उनकी घेराबंदी, नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित करती है। इसी का परिणाम है कि पूर्व में लगाए गए अधिकांश पौधे आज बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कार्यकर्ता राजकुमार मिश्रा ने बताया कि अगले सप्ताह तजना नदी किनारे स्थित मुक्तिधाम परिसर में भी व्यापक पौधरोपण अभियान...