रांची, अक्टूबर 18 -- Ranchi News: रांची। खेलगांव थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव पाहनटोली निवासी सुनील प्रजापति के आवासीय परिसर से एसी के दो आउटडोर टेबल चोरी हो गए। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि चोरों ने देर रात में अंतराल पर दोनों एसी टेबल की चोरी की थी। उनकी लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरी के आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...