Ranchi News: गांधी व शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने लिया देशसेवा का संकल्प
रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। कंदरी स्थित भारथी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सभागार में बुधवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सतीश कुमार सिन्हा मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं फार्मेसी के संयुक्त आयोजन में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। वक्ताओं ने गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत तथा शास्त्रीजी के जय जवान, जय किसान के संदेश पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को सादगी, ईमानदारी, स्वच्छता और कर्तव्यनिष्ठा अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं ने भाषण और विचार गोष्ठी के माध्यम से दोनों महापुरुषों के विचार साझा किए। यह भी पढ़ें- स्कूल में मनाई गई गांधी जी एवं शास्त्री जी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.