रांची, अक्टूबर 31 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने गम्हरिया थाने के भीतर एक महिला के साथ हुई कथित बलात्कार की घटना पर सरकार पर तीखा हमला किया है। प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोकतंत्र बचाओ रैली में शामिल होने दिल्ली गए हैं और यहां महिलाओं की इज्जत बच नहीं रही। प्रतुल ने कहा कि गम्हरिया थाना में एक महिला पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत करने गई थी। उसने आरोप लगाया है कि थाने के ही एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने अपनी इज्जत बचाने की पूरी कोशिश की। प्रतुल ने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो और क्या बचता है? कोई महिला न्याय की आस में थाने जाए और उसकी इज्जत लूट ली जाए, इससे कोई दूसरी वीभत्स घटना नहीं हो सकती। यह भी पढ़ें- Adityapur News: गम्हरिया थाने में मह...