रांची, जुलाई 22 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर स्थित बेड़ो प्रखंड मुख्यालय में जर्जर सड़कें, जलजमाव और गंदगी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई हैं। केशा मोड़ से बारीडीह गांव तक सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश के बाद इनमें पानी भर जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को एस्बेस्टस लदा एक मालवाहक ऑटो पलट गया, जिसमें चालक समेत दो लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बोरियो संथाली एवं गौरीपुर में जल-जमाव से परेशानीस्थानीय लोगों की चिंताएं स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े-बड़े गड्ढों में मालवाहक वाहन फंस रहे हैं और दोपहिया व ऑटो चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। यही सड़क बेड़ो सब्जी मंडी, कॉलेज, स्कूल, प्रखंड कार्यालय, थाना, डीएसपी कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जोड़ती है, लेकिन इसके बाव...