रांची, अक्टूबर 13 -- Ranchi News: रांची। झारखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल बुधवार को झारखंड प्रवास पर आएंगे। सुबह 8:30 बजे भाजपा नेता एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे। सुबह 10:30 से दोपहर एक बजे तक वह प्रदेश कार्यालय में विभिन्न सांगठनिक बैठकों में शामिल होंगे। इसके बाद प्रेसवार्ता करेंगे। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक प्रदेश कार्यालय में सांगठनिक बैठकों में शामिल होंगे। इसके बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...