रांची, अगस्त 7 -- Ranchi News: रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हरमू गंगा नगर में रहने वाले अंजन प्रसाद के बंद पड़े मकान से चोरों ने नगदी, सोना और आधा किलो चांदी के जेवर समेत चार लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। चोरी की घटना उस समय हुई, जब गृहस्वामी अपनी मां को इलाज के लिए लेकर अस्पताल गए थे। इसी बीच घर पर मौजूद उनकी पत्नी कीर्ति प्रसाद किसी काम से समीप के करम चौक के पास चली गईं। इसी क्रम में चोरों ने बंद पड़े मकान के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में आलमीरा व संदूक में रखे कीमती सामान, 15 हजार रुपये नगद, आधा किलो चांदी, सोना के जेवर की चोरी कर ली। मामले में अंजन कुमार की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...