Ranchi News: खेल की तरह समाज में भी दिखे एकजुटता : विधायक
रांची, सितम्बर 3 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। संत जोसेफ इंटर कॉलेज तोरपा में आयोजित तीन दिवसीय अंतरवर्गीय बालक-बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हो गई। फाइनल मैच का उद्घाटन विधायक सुदीप गुड़िया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया। केवल मैच नही दिल भी जीतेंः अपने संबोधन में विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि खेल केवल हार-जीत नहीं, बल्कि एकता, अनुशासन और भाईचारे का प्रतीक है। जिस प्रकार मैदान में सभी खिलाड़ी जात-पात, धर्म से ऊपर उठकर एक टीम के रूप में एकजुट होकर खेलते हैं, उसी प्रकार समाज के लोगों को भी हर भेदभाव भुलाकर एकजुटता के साथ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही एकता समाज को मजबूत बनाती है। विधायक ने खिलाड़ियों से कहा कि वे केवल मैच ही नहीं, बल्कि अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना से लोगों का दिल भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.