Ranchi News: खेल की तरह पुलिस सेवा में भी जरूरी है एकाग्रता और धैर्य: गवर्नर
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड पुलिस की मेजबानी में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को खेलगांव के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष गंगवार ने उद्घाटन किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि तीरंदाजी एकाग्रता, धैर्य, सटीकता और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता का खेल है। पुलिस सेवा में भी ये गुण अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। परिस्थितियों का सही आकलन, विवेकपूर्ण निर्णय और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता ही प्रभावी पुलिस व्यवस्था के मुख्य आधार हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों से राज्य का गौरव बढ़ाया है। खेलो इंडिया जैसी पहलों ने खेलों के प्रति जागरुकता बढ़ाने और नई प्रतिभाओं को आगे लान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.