रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राज्य के स्कूलों में एक बार फिर खेल गतिविधियों का दौर शुरू होने जा रहा है। खेलो झारखंड 2026-27 के तहत राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं और खुली चयन प्रतियोगिताओं की संशोधित तिथियां जारी कर दी गई हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं और खुली चयन प्रतियोगिताएं 1 से 10 अक्तूबर तक आयोजित होंगी। यह भी पढ़ें- Shamli News: जूनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप के लिए 27 सितंबर को ट्रायलप्रतियोगिताओं के खेल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में छह खेल शामिल हैं। एथलेटिक्स अंडर 17 का आयोजन 3 व 4 अक्तूबर, खो-खो 6 व 7 अक्तूबर, हॉकी 3 व 4 अक्तूबर, कबड्डी 6 व 7 अक्तूबर, फुटबॉल 9 व 10 अक्तूबर और वॉलीबॉल की प्रतियोगिता 9 व 10 अक्तूबर को आयोजित होगी। अधिकांश प्रतियोगिताओ...