Ranchi News: खेलगांव रोड पर तेज रफ्तार एसयूवी से स्कूटी चालक कुचला, गंभीर
रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के खेलगांव मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी ने स्कूटी सवार को धक्का मार दिया। हादसे में प्रकाश भारती जख्मी हो गए। वे करमटोली चौक के पास एक अपार्टमेंट के फ्लैट में रहते हैं। हादसे में उनके सिर और शरीर के विभिन्न अंगों में चोट लगी है। इस वजह से वह घटना के बाद से अचेत हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। आरंभिक उपचार के बाद उन्हें धुर्वा के जेएससीए स्टेडियम के पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, जख्मी प्रकाश भारती स्कूटी से खेलगांव चौक की ओर जा रहे थे। रास्ते में कोकर चौक व खेलगांव चौक के बीच मिल्टन हाउस के बीच तेज रफ्तार एसयूवी से स्कूटी को धक्का लगा। इसके बाद वे सड़क पर गिर गये।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.