Ranchi News: खेलगांव में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में एक महिला का शव बरामद हुआ है। मृतका के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव यहां फेंका गया है। सूचना मिलते ही खेलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज लापता महिलाओं की रिपोर्ट खंगालने के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.