Ranchi News: खेलकूद से अनुशासन सीखते हैं विद्यार्थी : अजय लिंडा
रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन आवश्यक है और खेलकूद हमें अनुशासन सिखाता है। उक्त बातें शनिवार को सीआईडी के पुलिस महानिरीक्षक अजय लिंडा ने नगड़ी के सपारोम स्थित आरसी मिशन संत इग्निगो विद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं। विद्यालय में तीन दिनों से चल रहे वार्षिक खेलकूद समारोह का समापन हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों को बिरसा, अल्बर्ट, शास्त्री और गांधी ग्रुप में बांटा गया था। इसमें सर्वाधिक अंक प्राप्त कर गांधी ग्रुप ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि सीआईडी आईजी अजय लिंडा ने पुरस्कृत किया। समारोह में विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर विशिष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.