Ranchi News: खेत में मजदूरों संग धान रोपनी करते दिखे विधायक
रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। खिजरी विधायक राजेश कच्छप सोमवार को राजनीतिक गतिविधियों से अलग अपने पैतृक खेत में मजदूरों के साथ धान रोपनी करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने धान के बिचड़ों को खेत तक पहुंचाया और रोपनी में भी हिस्सा लिया। विधायक ने कहा कि खेती-किसानी उनकी जड़ों से जुड़ी पहचान है और अवसर मिलने पर वे परिवार और ग्रामीणों के साथ अपने खेत में कृषि करते हैं। विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि किसान का श्रम ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। खेत और किसान से उनका रिश्ता केवल राजनीति का नहीं, बल्कि जीवन और संस्कृति का है। उन्होंने कहा कि अपने खेत में काम करना उनके लिए गर्व और आत्मीयता का विषय है। साथ ही किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ पारंपरिक खेती की विरासत को भी सहेजकर रखने की अपील की और अच्छी बारिश, बेहतर फसल तथा समृद्धि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.