Ranchi News: खेत जाने के दौरान युवक को जहरीले सांप ने डंसा, रिम्स रेफर
रांची, जुलाई 14 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। नरकोपी थाना क्षेत्र के कोटपाली गांव में मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे 34 वर्षीय रौशन उरांव (पिता स्व. कुथरी उरांव) को जहरीले सांप ने डंस लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो लेकर पहुंचे। यहां डॉ सुनील जॉर्ज कंडुलना ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि रौशन उरांव घर से खेत में काम करने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए सांप ने उसके दाहिने पैर में डंस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बाजार से घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, शहर रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.