Ranchi News: खूंटी में 33 लोगों को दिया गया ड्राइविंग प्रशिक्षण
रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: खूंटी, प्रतिनिधि। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित बीओआई स्टार आरसेटी, खूंटी में आयोजित 30 दिवसीय लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग एवं 12 दिवसीय सुअर पालन प्रशिक्षण का रविवार को समापन हुआ। समारोह में आरसेटी के वरिष्ठ संकाय सदस्य सुशील कुमार व कुदा पंचायत के मुखिया अमर मुंडू ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग प्रशिक्षण में खूंटी के विभिन्न क्षेत्रों से 33 प्रशिक्षणार्थियों तथा सुअर पालन प्रशिक्षण में 32 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। वाहन प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक बसंत कुमार बेहरा ने वाहन संचालन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न मार्गों पर वाहन चलाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही वाहन के विभिन्न पार्ट्स और इंजन की कार्यप्रणाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.