रांची, अगस्त 21 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। प्रकृति एवं कृषि आधारित आदिवासी पर्व करम महोत्सव के आयोजन को लेकर शुक्रवार को करम अखाड़ा में बैठक हुई। अध्यक्षता जोनसन गुड़िया ने की। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 22 सितंबर को भादो एकादशी के अवसर पर खूंटी में सामूहिक करम महोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति का गठन भी किया गया। आयोजन समिति में जोनसन गुड़िया को अध्यक्ष और बुधराम बोधरा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। मोदेस्ता तोपनो, श्याम तिरु, मनोनित हस्सा पूर्ति और राम मुंडा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। अजय आईंद, बिरसा मुंडा (ए), कुंवारी होरो और बिरसा मुंडा (बी) महासचिव बनाए गए। मानसिंह बोदरा को सचिव, नेल्सन मुंडा को सह सचिव, अमन तोपनो को कोषाध्यक्ष और विमल गुड़िया को उप कोष...