Ranchi News: खूंटी में विहिप-बजरंग दल ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
रांची, जुलाई 5 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल खूंटी इकाई के सेवा सप्ताह के तहत रविवार को शहर के बड़ाईक टोली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का नेतृत्व बजरंग दल के जिला सह संयोजक कर्मवीर महतो ने किया। इस अवसर पर केएस गंगा हॉस्पिटल के डॉ अजीव नयन, डॉ. मुनमुन, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. पवन राम तथा एसजीवीएस हॉस्पिटल के डॉ. अभिषेक मिश्रा व सहयोगियों ने 120 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच की एवं जरूरतमंद मरीजों के बीच दवाइयों का वितरण भी किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष बिनोद जयसवाल ने कहा कि सेवा ही संगठन की पहचान है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल वर्षों से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रहे हैं और आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.