रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: खूंटी, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर खूंटी जिले में हॉकी एवं तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से करीब 350 से 400 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देना और युवाओं में खेल के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: कोटद्वार में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेले गए मुकाबलेकार्यक्रम स्थल पर पहुंचे उपायुक्त कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने मैदान में जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा खेल ...