Ranchi News: खूंटी में मां काली-बजरंगबली प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू
रांची, जुलाई 6 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। शहर की ग्राम देवी के रूप में विख्यात सार्वजनिक दुर्गा मंदिर (देवी गुड़ी) में स्थापित मां काली एवं बजरंगबली की प्रतिमाओं के तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में 351 महिलाएं एवं युवतियां पीले परिधान में सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल हुईं। कलश यात्रा का शुभारंभ महादेव मंडा परिसर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। यात्रा कर्रा रोड, नेताजी चौक, भगत सिंह चौक, डाकबंगला रोड, मिश्रा टोली होते हुए नेताजी चौक स्थित यज्ञ मंडप पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों, ताशों और भक्ति गीतों की धुन पर जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। रिमझिम बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। शहरवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.