रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं जिला परिषद के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी भी शामिल हुए। उपायुक्त ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अबुआ आवास योजना, अंबेडकर आवास योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। लंबित योजनाओं की स्थिति की ली जानकारी:

मनरेगा की समीक्षा मनरेगा की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने मानव दिवस सृजन, पूर्ण एवं लंबित योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विशेष शिविर लगाकर शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा कराने, एरिया ऑफिस...