रांची, अक्टूबर 5 -- Ranchi News: खूंटी, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका, अध्यक्ष संघ ने सोमवार को छह सूत्री मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के समीप अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया। धरना प्रदेश अध्यक्ष एवं तोरपा निवासी अजीत प्रजापति और जिला अध्यक्ष रजनी लुगुन की संयुक्त अध्यक्षता में शुरू हुआ। संघ के सदस्यों ने बताया कि मांगों के समर्थन में सोमवार से आंदोलन शुरू करने की सूचना 28 सितंबर को जिला शिक्षा अधीक्षक को दी गई थी। संगठन ने आंदोलन से पहले मांगें पूरी करने का आग्रह किया था, लेकिन मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करना पड़ा। मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन:

धरने में शामिल सदस्यों की जानकारी धरना में शामिल सदस्यों ने बताया कि संघ की ओर से प्रखंडवार आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मा...