Ranchi News: खूंटी में चार लाख से अधिक मतदाताओं के प्रपत्र हुए डिजिटाइज
रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान में खूंटी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिला प्रशासन ने निर्धारित अंतिम तिथि से एक दिन पहले ही खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्रों के गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया। यह उपलब्धि जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के नेतृत्व, नियमित मॉनिटरिंग और निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के समन्वित प्रयासों से संभव हो सकी। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत तोरपा विधानसभा क्षेत्र के 2,01,246 तथा खूंटी विधानसभा क्षेत्र के 2,29,207 मतदाताओं के बीच इन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण किया गया था। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सभी प्रपत्रों का संग्रहण किया गया और प्राप्त सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.