Ranchi News: खूंटी में खुला स्वाधार सारथी केंद्र, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: खूंटी, प्रतिनिधि। स्वाधार फिनएक्सेस द्वारा टाटा ट्रस्ट के सहयोग से संचालित स्वाधार सारथी केंद्र का विधिवत शुभारंभ सोमवार को खूंटी में हुआ। संस्था की सीईओ अमृता कपूर ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इसी अवसर पर खूंटी से लोहरदगा, सिमडेगा एवं दुमका में स्थापित नए कार्यालयों का भी वर्चुअल उद्घाटन किया गया। स्वाधार सारथी केंद्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं से जोड़ने और बैंकिंग एवं बीमा जैसी सुविधाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने का प्रयास किया जाएगा। केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधान डाकघर, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट (बीसी) मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.