रांची, जुलाई 12 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। सरना धर्म सोतो: समिति, केंद्र डौगड़ा के तत्वावधान में रविवार को धर्मगुरु अभिषेक सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत धर्मगुरु बगरय मुंडा, भैयाराम ओड़ेया, बुधराम सिंह मुंडा और बिरसा कंडीर के नेतृत्व में सरना स्थल पर भगवान सिंगबोंगा की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। समारोह में आठ नए धर्मगुरुओं का अभिषेक किया गया, जबकि विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी प्राप्त करने वाले दस युवाओं को सम्मानित किया गया।

समारोह का उद्देश्य समारोह को संबोधित करते हुए धर्मगुरु सोमा कंडीर ने नव-अभिषिक्त धर्मगुरुओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि सरना विश्व के सबसे प्राचीन धर्मों में से एक है, लेकिन एकजुटता के अभाव में इसकी सामाजिक शक्ति कमजोर...