रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। कांटाटोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में वाहन से धक्का लगने से रांची जिला बल में कार्यरत पुलिसकर्मी प्रदीप डांग की मौके पर मौत हो गई। वे सिमडेगा के साईपानी गांव के रहने वाले थे। घटना के समय वे पहाड़ी मंदिर से ड्यूटी पूरी कर 26 अगस्त की रात में बच्चों के लिए जरूरी सामान भेजने के लिए बस स्टैंड पहुंचे थे। इसी क्रम में अज्ञात वाहन से धक्का लगने से उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी खादगढ़ा टीओपी से मिलने के बाद पत्नी पूनम लुगुन रांची पहुंची थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर अंत्येष्टि के लिए पैत्तृक आवास चले गए थे। इसके बाद दिवंगत जवान की पत्नी फिर सोमवार को रांची पहुंची। उनकी लिखित शिकायत पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इधर, केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस बस स्टैंड ...