रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची। लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण गुरुवार को इंडिगो का कोलकात से रांची आ रहा एक विमान डायवर्ट हो गया। वहीं, कुछ विमान विलंब से आए। इससे एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्हें अपने गंतव्य शहरों तक जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। दिन में 11.45 बजे कोलकाता से रांची आने वाली इंडिगो की फ्लाइट रांची के करीब पहुंचने के बाद डायवर्ट होकर वापस कोलकाता लौट गई। इससे कोलकाता जानेवाले यात्रियों को पांच घंटे तक सफर के लिए इंतजार करना पड़ा। शाम में यात्रियों को इंडिगो के दूसरे विमान से रांची भेजा गया। पुणे से सुबह 7.30 बजे आने वाला विमान डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: तूफान से रांची में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट वहीं, मुंबई से शाम 3.30 बजे आने वाली एयर इंडिया ए...