Ranchi News: खनिज समृद्ध झारखंड में खाद्य असुरक्षा से निपटने की कवायद तेज
रांची, अक्टूबर 16 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। विश्व खाद्य दिवस भूख, गरीबी, कुपोषण और खाद्य असुरक्षा के खिलाफ वैश्विक सामूहिक प्रयासों की याद दिलाता है। प्राकृतिक संसाधनों और खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड के लिए यह अवसर विशेष महत्व रखता है। राज्य के कई ग्रामीण, आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों में आज भी सीमित आय, रोजगार की अनिश्चितता और पौष्टिक आहार तक कम पहुंच बड़ी चुनौतियां हैं। इन परिस्थितियों में हर नागरिक तक पर्याप्त, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। झारखंड में जरूरतमंदों तक खाद्यान्न पहुंचाने के लिए जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) का सुचारू संचालन किया जा रहा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्रदेश में लगभग 67.93 लाख राशन कार्डधारी परिवार हैं। इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.