Ranchi News: खनन विधेयक के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन सात को, तैयारी तेज
रांची, सितम्बर 1 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार के खिलाफ 7 सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की तैयारियों को लेकर सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अड़की प्रखंड कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक विधायक कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो के केंद्रीय सदस्य भोला लाल ने की। बैठक में झामुमो के जिला प्रवक्ता सह प्रतिनिधि मनोज मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 7 सितंबर को आयोजित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों, संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों और पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों से जुड़े कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.