रांची, सितम्बर 19 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक के विरोध में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से अड़की प्रखंड परिसर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष चंद्र सहाय शोले की अध्यक्षता में आयोजित धरना में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विधेयक के विरोध में आवाज उठाई। यह भी पढ़ें- एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में झामुमो का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनधरना प्रदर्शनों में भागीदारी कार्यक्रम में झामुमो जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल, केंद्रीय सदस्य भोलानाथ लाल, क्रीड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संतोष कुम्...